संदेश

pm modi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बड़ी खबर : भारत में बन रही कोरोना की दवा, शुरू हुआ प्रोडक्शन, इतनी होगी कीमत !

चित्र
बड़ी खबर : भारत में बन रही कोरोना की दवा, शुरू हुआ प्रोडक्शन, इतनी होगी कीमत !   कोरोना की दवाई को लेकर दुनिया भर में वैज्ञानिक और डाक्टर दिन रात एक किये हुए है और भारत इस रेस में सबसे आगे निकलता दिखाई दे रहा है. जी, एक बड़ी जानकारी ये सामने आई है कि भारत में कोरोना की दवाई का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है और 7 से 10 करोड़ खुराक की पहली खेप बनाई जा रही है. ये दवाई दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ पुणे बना रही है और इस बात का खुलासा खुद कंपनी के मालिक अदर पूनावाला ने किया है. उन्होंने बताया है कि कंपनी ने कोरोना के वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. अदर पूनावाला ने बताया कि उनकी कंपनी ब्रिटेन के ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर दवाई का ह्यूमन ट्रायल कर रही है. इस ट्रायल के नतीजे जब आयेंगे, तब आयेंगे लेकिन शुरुआती दौर में वैक्सीन को सफलता मिली है और इसी सफलता के बाद हमने दवाई का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. Charles Onyango-Obbo ✔ @cobbo3 World's largest vaccine maker, Serum Institute of In...

Remdesivir से तेजी से ठीक हो रहे हैं COVID-19 मरीज, जानिए कैसे वायरस को बेवकूफ बनाती है यह दवा...

चित्र
Remdesivir से तेजी से ठीक हो रहे हैं COVID-19 मरीज, जानिए कैसे वायरस को बेवकूफ बनाती है यह दवा...  रेमेडिसविर के इबोला के इलाज के लिए विकसित किया गया था. Fight Coronavirus: कोरोना वायरस के इलाज के लिए लगातार चिकित्सकीय परीक्षण जारी हैं. इसी बीच एक दवा रेम्डेसिविर को लेकर साकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. Remdesivir के इस्तेमाल से COVID-19 के रोगियों में तेजी से रिकवरी देखने को मिल रही है. अमेरिकी नेतृत्व वाले परीक्षण में यह दवा बीमारी के खिलाफ प्रमाणित फायदे देने वाली पहली दवा बन गई है. जानते हैं रेम्डेसिविर के बारे में सबकुछ-  रेम्डेसिविर दवा के बारे में जानें सबकुछ (What You Need to Know About Remdesivir) क्या है रेम्डेसिविर? रेमेडिसविर (Remdesivir) एक प्रायोगिक, व्यापक स्पेक्ट्रम एंटीवायरल है, जिसे पहली बार वायरल रक्तस्रावी बुखार इबोला (Treat Ebola) के इलाज के लिए विकसित किया गया था. इसे अमेरिकी फार्मास्युटिकल गिलियड साइंसेज द्वारा बनाया गया है.   फरवरी में यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिसीज (NIAID) ने घोषणा की कि वह SARS-CoV-2 के खिलाफ ...

...तो कोरोना के इलाज के लिए भारत को मिल गई ये दवा

चित्र
...तो कोरोना के इलाज के लिए भारत को मिल गई ये दवा  नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस की महामारी पर काबू पाने के लिए वैक्सीन और दवा बनाने के लिए दुनिया भर के कई देशों में लगातार कोशिश जारी है। भारत भी इसमें पीछे नहीं है। अभी हाल ही में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए एक नई दवा के ट्रायल की मंजूरी दी गई है। इस दवा का नाम है सेप्सिवैक, जिसका निर्माण कैडिला फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने किया है। इसका ट्रायल काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च के सहयोग से तीन अस्पतालों में कोरोना के मरीजों पर किया जाएगा। ट्रायल के लिए ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया की अनुमति मिल गई है। सेप्सिवैक नाम की इस दवा के ट्रायल के लिए देश के तीन अस्पतालों का चुनाव किया गया है। इनमें पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, दिल्ली और भोपाल स्थित एक आस्पताल शामिल है। सीएसआईआर के महानिदेशक डॉक्टर शेखर सी. मंडे का कहना है कि तीन अस्पतालों में से एक को ट्रायल के लिए एथिक्स कमेटी से अनुमति मिल गई है। जैसे ही बाकी...

लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा, लेकिन शराब और पान की दुकान खोलने की इजाजत, रखी ये शर्त

चित्र
लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा, लेकिन शराब और पान की दुकान खोलने की इजाजत, रखी ये शर्त नई दिल्ली.  कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने तीसरी बार भी लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। 3 मई से बढ़ाकर लॉकडाउन को 17 मई तक कर दिया गया है। इस बीच सरकार ने शराब और बीड़ी सिगरेट की दुकानों को लेकर भी बड़ा फैसला किया है। शराब की दुकानों को खोलने में छूट दी गई है। लेकिन कुछ शर्तों का पालन करना होगा।  सभी जोन में खुल सकेंगी शराब की दुकान लॉकडाउन के दौरान रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में शराब की दुकानों को खोला जा सकेगा। हालांकि सरकार ने इसके लिए कुछ शर्त रखी है। रेड जोन के लिए विशेष शर्त रखी गई है। पानी की दुकान भी खोलने की इजाजत दी गई है।  शराब की दुकान खोलने की शर्त शराब की दुकान खोलने की पहली शर्त है कि वह एकल दुकान होनी चाहिए। यानीं जहां पर भीड़ भाड़ है वहां पर दुकान नहीं खुल सकती है। दुकान खुलने पर दो गज की दूरी का पालन करना होगा। 5 से अधिक लोग जमा नहीं हो सकेंगे।  शराब की दुकान खोलने का फैसला क्यों? लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद हैं। इस दौरान पंजाब सहित कई राज्यों...

कोरोना की वैक्सीन को लेकर बहुत धांसू ख़बर आई है

चित्र
कोरोना की वैक्सीन को लेकर बहुत धांसू ख़बर आई है  कोरोनावायरस से जुड़ी ख़बरों के बीच इसके वैक्सीन यानी टीके से जुड़ी एक ख़बर है. इज़रायल से. यहां के एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि कोरोनावायरस की वैक्सीन का काम दो-तिहाई पूरा हो चुका है. यही नहीं. वैज्ञानिक को इस काम का पेटेंट भी मिल चुका है. अमरीका से.  पूरी ख़बर जानिए इज़रायल. यहां की टेल अवीव यूनिवर्सिटी. यहां के एक वैज्ञानिक हैं. प्रोफेसर जोनथन गेरशोनी. उनके बारे जेरूसलम पोस्ट में छपी ख़बर बताती है कि उनकी लैब में कोरोनावायरस की वैक्सीन पर जो काम हो रहा है, लगभग दो-तिहाई पूरा हो चुका है. यूनिवर्सिटी की तरफ़ से जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गयी है कि प्रोफेसर जोनथन की वैक्सीन को पेटेंट भी मिल गया है. पेटेंट मिला है United States Patent and Trademark Office (USPTO) से.  कैसे काम करेगी वैक्सीन? कोरोनावायरस इंसानों के शरीर के सेल से जिस तरीक़े से जाकर जुड़ता है, ये वैक्सीन उसी हिस्से पर काम करती है. मतलब सीधे कोरोनावायरस की जड़ पर. प्रोफेसर जोनथन ने बताया, “ये कोरोन...

कोरोना की वैक्सीन बंदरों पर सफल हो गयी, इंसानों के लिए गुड न्यूज़ किस महीने आने वाली है?

चित्र
कोरोना की वैक्सीन बंदरों पर सफल हो गयी, इंसानों के लिए गुड न्यूज़ किस महीने आने वाली है?  जब कोरोनावायरस की वैक्सीन की जद्दोजहद चल रही है, उसी समय Oxford विश्वविद्यालय सफल वैक्सीन की ओर एक और क़दम बढ़ा चुका है. विश्वविद्यालय का सबसे तेज़. और काम में कहीं रुकावट नहीं आई तो दुनिया के बड़े हिस्सों में आगामी सितम्बर तक वैक्सीन तैयार मिलेगी. हम Oxford के जेनर संस्थान की बात कर रहे हैं. यहां डॉक्टर और वैज्ञानिकों की एक टीम लगातार कोरोनावायरस की वैक्सीन तैयार करने में जुटी हुई है. वैक्सीन को तो तैयार भी किया जा चुका है. सबसे पहले बंदरों पर इसका परीक्षण किया गया. और आम बंदर नहीं. Rhesus बंदरों पर. इन बंदरों की ख़ास बात इनकी जीनोम संरचना है, जो इंसानों के बहुत क़रीब है. तो बंदरों को वैक्सीन दी गयी. इसके बाद उन्हें कोरोनावायरस के हैवी डोज़ दिए गए. लेकिन एक महीने हो गये. इनमें से एक भी बंदर कोरोनावायरस से अब तक संक्रमित नहीं हुआ. लेकिन यही पर आता है सबसे ज़रूरी सवाल. कैसे बनी ये वैक्सीन. आम तौर पर वैक्सीन में वायरस का ही कमज़ोर रूप डाला जाता है. ये इंसान के शरीर मे...

मई लाया खुशखबरी : भारत इसी महीने बना लेगा कोरोना की वैक्सीन !

चित्र
मई लाया खुशखबरी : भारत इसी महीने बना लेगा कोरोना की वैक्सीन ! भारत में इस वक्त की जो हालात है, उसे देखते हुए एक्सपर्ट बता रहे हैं कि अब पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। क्योंकि पहले की तुलना में कोरोना वायरस के फैलने की स्पीड और ज्यादा तेज़ हो गई है। पिछले तीन या चार दिनों से रोजाना औसतन 1500 नए संक्रमित मरीज़ सामने आ रहे हैं। जो यह बताता है कि केवल लॉक डाउन ही एकमात्र उपाय नहीं है। लेकिन, सरकार के पास फिलहाल इसके अलावा और कोई उपाय भी नहीं है। इसी बीच एक खबर आ रही है जो शायद भारत सरकार ही नहीं बल्कि पूरे देश को सुकुन देगी। खबर महाराष्ट्र के पुणे से है। यहां मौजूद Serum Institute of india (SII) ने कहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले 2-3 हफ़्ते में कोरोना वायरस के वैक्सीन बनने लगेंगे। अब ये सबकुछ ठीक कैसे होगा तो Oxford विश्वविद्यालय ने दुनिया के 7 बड़े संस्थानों से बातचीत की है। अगर Oxford का ह्यूमन ट्रायल सफल रहा, तो ये 7 बड़े संस्थान जिनमें SII शामिल है, कोरोना की वैक्सीन का वितरण और निर्माण शुरू कर देंगे। और सितम्बर-अक्टूबर आते-आते वैक्सीन बाज़ार में। ...

4 मई से नई गाइडलाइन्स के साथ बढ़ेगा Lockdown

चित्र
4 मई से नई गाइडलाइन्स के साथ बढ़ेगा Lockdown सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई से आगे भी बढ़ाया जाएगा लेकिन कई जिलों में लोगों और सेवाओं के लिहाज से काफी छूट दी जा सकती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को सबसे पहले देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसे बाद में 3 मई तक बढ़ा दिया गया। अब इसकी भी अवधि समाप्त होने वाली है। इस बीच, बुधवार को गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि 4 मई से नई गाइडलाइंस प्रभावी हो जाएंगी। इसका मतलब साफ है कि तीन मई के बाद भी लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं दी जाएगी। कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने अपने एक ट्वीट में कहा कि COVID19 से लड़ने के लिए नए दिशानिर्देश 4 मई से प्रभावी हो जाएंगे, जो कई जिलों को काफी हद तक राहत देंगे। इस संबंध में विवरण आने वाले दिनों में सूचित किया जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से यह भी बताया गया कि MHA ने आज lockdown स्थिति पर एक व्यापक समीक्षा बैठक की। अब तक लॉकडाउन के कारण स्थिति में जबरदस्त लाभ और सुधा...

कोरोना : 3 मई को नहीं मिलेगी राहत, लॉकडाउन 3.0 के लिए रहें तैयार

चित्र
कोरोना : 3 मई को नहीं मिलेगी राहत, लॉकडाउन 3.0 के लिए रहें तैयार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की. इस बैठक में पीएम मोदी ने लॉकडाउन खोलने को लेकर चर्चा की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातचीत से यह बात बिल्कुल स्पष्ट हो गई है कि 3 मई को देश भर में लागू लॉक डाउन नहीं खोला जाएगा। हांलाकि इस बात के संकेत हैं कि लॉक डाउन 3.0 में कुछ छूट अवश्य दी जा सकती है, लेकिन फ़िलहाल जिन इलाक़ों को रेड ज़ोन में रखा गया है वहां किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। ख़बरों के अनुसार 3 मई को या उससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर से देश के लोगों को संबोधित कर सकते हैं, इस संबोधन में प्रधानमंत्री कोरोना वायरस के मद्देनज़र अलग अलग क्षेत्रों के लिए आर्थिक पैकज की घोषणा भी कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन, मेट्रो ट्रेन या सरकारी बस सेवाओं के खुलने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो संकेत दिए हैं उनसे लगता है कि वो आर्थिक दबाव में फ़िलहाल लॉक डाउन खोलने के पक्ष में नहीं हैं।