11 बेडरूम वाले घर में पति निक साथ रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, देखिए घर के अंदर की तस्वीरें
11 बेडरूम वाले घर में पति निक साथ रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, देखिए घर के अंदर की तस्वीरें बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों पति निक साथ अमेरिका में रह रही हैं। लॉकडाउन के चलते एक्ट्रेस अपने घर पर रही पति के साथ टाइम स्पेेंड कर रही हैं और सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर कर रही हैं। आए दिन पीसी अपने खूबसूरत घर की तस्वीरें शेयर करती है। तो चलिए हम आपको दिखाते है देसी गर्ल का विदेशी घर जो देखने में बेहद खूबसूरत और आलीशान है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लॉस एंजेलिस में रहते हैं। ये कई हॉलीवुड स्टार्स भी रहते हैं। प्रियंका और निक वहां अपने बंगले में रहते हैं ये काफी आलीशान है। 20 हजार स्कॉयर फीट में बने इस घर की कीमत है 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 144 करोड़ रुपये। ये बंगला अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के लॉस एंजेलिस के करीब अन्सीनो (Encino) नाम की जगह पर है। पीसी के घर में लगभग सात बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। इसके साथ ही छत पर स्विमिंग पूल भी है। एंटरटेनमेंट के लिए घर के अंदर ...