11 बेडरूम वाले घर में पति निक साथ रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, देखिए घर के अंदर की तस्वीरें




बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों पति निक साथ अमेरिका में रह रही हैं। लॉकडाउन के चलते एक्ट्रेस अपने घर पर रही पति के साथ टाइम स्पेेंड कर रही हैं और सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर कर रही हैं। आए दिन पीसी अपने खूबसूरत घर की तस्वीरें शेयर करती है। तो चलिए हम आपको दिखाते है देसी गर्ल का विदेशी घर जो देखने में बेहद खूबसूरत और आलीशान है।


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लॉस एंजेलिस में रहते हैं। ये कई हॉलीवुड स्टार्स भी रहते हैं। प्रियंका और निक वहां अपने बंगले में रहते हैं ये काफी आलीशान है। 20 हजार स्कॉयर फीट में बने इस घर की कीमत है 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 144 करोड़ रुपये। ये बंगला अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के लॉस एंजेलिस के करीब अन्सीनो (Encino) नाम की जगह पर है।


पीसी के घर में लगभग सात बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। इसके साथ ही छत पर स्विमिंग पूल भी है। एंटरटेनमेंट के लिए घर के अंदर मूवी थिएटर, रेस्टेरां, बार, बॉस्केटबॉल कोर्ट भी है। दोनों ने मिलकर इस घर को डेकोरेट किया है। यहां से माउंटेन व्यू भी दिखता है। प्रियंका अक्सर इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।


बता दें कि निक ने ये घर प्रियंका से शादी से पहले ही खरीद लिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निक से जब पूछा गया कि पत्नी प्रियंका के साथ उनका क्वारंटाइन कैसा जा रहा है तो उन्होंने कहा, 'मेरी और प्री(प्रियंका) की शादी को अभी 1.5 साल ही हुआ है।


हम दोनों अपने काम की वजह से एक दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते थे, लेकिन इन दिनों हमें एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिला है।'आपको बता दें कि निक-पीसी की शादी साल 1 और 2 दिसंबर साल 2018 में हुई थी। इस शादी के चर्चे देश के साथ साथ विदेशों में भी खूब हुए थे। इस कपल ने उमेद भवन मे शादी रचाई थी। को उमेद भवन में चार दिन तक फंक्शन चले थे। प्रियंका और निक ने दो शादियां की थीं, एक क्रिश्चियन रीति से और दूसरी हिंदू रिवाज से।

इन दोनों शादियों में प्रियंका-निक ने काफी एक्सपेंसिव और डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे । मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। चार दिन तक चलने वाली इस शादी को जिसने देखा उसने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हुई हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Amazon Affiliate marketing se Kaise paise kamaye?

Ghar Baithe Internet Se Online Paise Kaise Kamaye Tricks 2020

Twitter Se Paise Kaise Kamaye- ट्विटर से पैसे कैसे कमाए ?