भारत में ठीक हो रहे हैं 96% मरीज, तो क्या जल्द खत्म हो सकता है कोरोना वायरस?

भारत में ठीक हो रहे हैं 96% मरीज, तो क्या जल्द खत्म हो सकता है कोरोना वायरस?

भारत में ठीक हो रहे हैं 96% मरीज, तो क्या जल्द खत्म हो सकता है कोरोना वायरस?
इस समय पूरे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में जकड़ रखा है. इससे निकलने के प्रयास लगातार जारी है. ऐसे में हाल ही में W.h.o. के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री अभिषेक जैन ने बताया कि, ''भारत में 96%मरीज ठीक हो रहे हैं मास्क ,सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस यह आपके जीवन का हिस्सा रहेंगे तभी आप कोरोना से लड़ पाएंगे.''
जी हाँ, हाल ही में श्री जैन ने कहा, ''लॉक डाउन के कारण इसको रोकने में काफी हद तक मदद मिली है. अभी सारे आईएएस, पुलिस एवं हेल्थ वर्कर पूरे प्रदेश का स्टाफ कोरोना को रोकने की दिशा में काम कर रहा है लॉक डाउन खुलने के बाद, हमें सस्टेनेबल सिस्टम बनाना होगा क्योंकि कोरोनावायरस इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है. भविष्य में सरकार को सर्दी जुकाम और फ्लू वाले मरीजों के लिए फ्लू क्लीनिक के नाम से डेडीकेटेड अस्पताल बनाने पड़ेंगे या वार्ड निर्धारित करने पड़ेंगे. एक बार लॉक डाउन खुलने के बाद अगर फिर से मरीज बढ़ते हैं तो भी दोबारा लॉक डाउन करने का कोई चांस नहीं है.''
केवल इतना ही नहीं आगे श्री जैन ने यह भी कहा कि, ''लोगों को अपनी बीमारी छुपाना बिल्कुल नहीं चाहिए उन्हें इस प्रकार का कोई भी लक्षण दिखता है तो तत्काल नजदीक के अस्पताल में चेकअप कराना चाहिए. दूसरे देशों के मुकाबले भारत में वायरस को कंट्रोल किया है जबकि मेडिकल सुविधा दूसरे देशों के मुकाबले भारत में कम है फिर भी भारत में हेल्थ वर्कर ने काफी अच्छा काम किया है. सरकार को सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहिए जिससे वह अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे तो ही जनता का इलाज कर पाएंगे.'' इस तरह भारत कहीं ना कहीं अभी भी सुरक्षित जोन में है लेकिन इसके लिए तैयारियां अभी भी की जानी चाहिए ताकि आगे खतरा ना हो.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

11 बेडरूम वाले घर में पति निक साथ रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, देखिए घर के अंदर की तस्वीरें

कोविड-19 : चीन के हुबेई में कोई नया मामला नहीं

वजन कम करने के लिए भोजन – Food to lose weight in hindi